छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को दे रही है ₹20000 की आर्थिक सहायता, देखें आवेदन प्रक्रिया

8049
Mahtari Jatan Yojana

Mahtari Jatan Yojana 2024 : अगर आप छत्तीसगढ़ के रहने वाले है तो हम आपको बता दें की छत्तीसगढ़ राज्य में महतारी जतन योजना का क्रियान्वयन सक्रिय रूप से हो रहा है जिसे मिनिमाता महतारी जतन योजना के नाम से जाना जाता है। इस लेख में आज हम आपको इसी योजना की पात्रता, लाभ, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और लगने वाले विभिन्न दस्तावेजों की जानकारी प्रदान करेंगे।

छत्तीसगढ़ महतारी जतन योजना राज्य की महिलाओं के लिए वरदान साबित हुई है क्योंकि इसके तहत भवन निर्माण तथा असंगठित क्षेत्र में निर्माण के कार्य में मजदूरी करने वाले गर्भवती महिलाओं को उचित देखभाल और स्वास्थ्य के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। ऐसे में जो महिलाएं गर्भावस्था के दौरान भी मजदूरी करने जाती हैं, उन्हें अब इस दौरान घर चलाने के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता नहीं है।

सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता इन महिलाओं के लिए गर्भावस्था के दौरान लगने वाली बुनियादी जरूरतों को पूर्ण करने में सहायक होगी। अगर आप भी छत्तीसगढ़ की महिला हैं और मजदूरी करती हैं तो यह लेख आपको जरुर पढ़ना चाहिए क्योंकि इस योजना की पात्रता मानदंडों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करके आप आसानी से योजना का लाभ ले सकती हैं।

Mahtari Jatan Yojana क्या है?

भवन निर्माण तथा संगठित क्षेत्र में निर्माण के कार्य में मजदूरी करने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी जतन योजना की शुरुआत की है जिसके तहत गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। ताकि उन्हें इस अवस्था में घर चलाने के लिए संघर्ष न करना पड़े। इस योजना के अंतर्गत महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता राशि उपलब्ध कराई जाती है जिसके तहत ₹20,000 की एकमुश्त राशि महिलाओं को प्राप्त होती है।

यह राशि बच्चों के जन्म के बाद महिला श्रमिकों को दी जाती है जिसका लाभ पहले दो बच्चों के प्रसव के लिए प्राप्त किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ श्रम विभाग द्वारा संचालित इस योजना के तहत विभाग में पंजीकृत महिलाओं को योजना का लाभ दिए जाने का प्रावधान है। इस योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया जानने के लिए आपको यह आर्टिकल पूरा पढ़ना होगा।

मिनीमाता महतारी जतन योजना छत्तीसगढ़ का उद्देश्य क्या है?

छत्तीसगढ़ सरकार चाहती है कि महिला श्रमिकों को गर्भावस्था के दौरान घर चलाने जैसे कठिन कार्यों के लिए संघर्ष न करना पड़े। गरीबी के कारण ऐसी महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गर्भावस्था के दौर में भी महिलाएं मजदूरी करने के लिए जाती है जिसका बुरा परिणाम गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान झेलना पड़ सकता है।

ऐसी स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ में महतारी जतन योजना की शुरुआत की गई है जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर गर्भवती श्रमिक महिलाओं को प्रसूति सहायता उपलब्ध कराना है ताकि इस अवस्था में उन्हें अपने मूलभूत आवश्यकताओं के लिए कठिन कार्य न करना पड़े। योजना के तहत श्रम विभाग में पंजीकृत महिलाओं को ₹20000 की प्रस्तुति सहायता दी जाती है, ताकि इस राशि का उपयोग कर महिलाएं अपने और अपने बच्चे के स्वास्थ्य के लिए उचित भरण-पोषण प्राप्त कर पाए।

महतारी जतन योजना का लाभ क्या है?

  • Mahtari Jatan Yojana एक विशेष कार्यक्रम है जिसके तहत महिला श्रमिको को प्रसूति सहायता राशि दी जाती है।
  • योजना के अंतर्गत लाभुक महिलाएं 20 हजार रुपए की एकमुश्त राशि प्राप्त कर सकती हैं।
  • यह सहायता राशि महिला श्रमिक को बच्चे के जन्म के बाद दी जाती है।
  • प्रसूति सहायता राशि का लाभ अधिकतम दो बच्चो के लिए प्राप्त किया जा सकता है।
  • मजदूरी करने वाली महिलाओं को अब बच्चे के जन्म के बाद उचित देखभाल और भरण-पोषण के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता नहीं है।
  • वहीं जो महिलाएं गर्भावस्था में भी कार्य करने जाती हैं उन्हें भी बड़ी राहत मिलने वाली है।

महतारी वंदन योजना की चौथी किस्त के 1000 रूपये आ गए खाते में, जल्दी देखें

मिनीमाता महतारी जतन योजना की पात्रता

Mahatari Jatan Yojana 2024 का लाभ प्राप्त करने के पात्र होने के लिए महिलाओं को सरकार द्वारा निर्धारित कुछ योग्यताओं को पूरा करना होगा, इसके लिए निम्न शर्तों से अपनी योग्यता का मिलान करें, यदि इन पात्रता – मानदंडों को सुनिश्चित करते हैं तो योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं –

  • केवल छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाएं महतारी जतन योजना का लाभ ले पाएंगी।
  • छत्तीसगढ़ श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक महिलाओं को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • ऐसी महिलाएं जो गरीबी रेखा से नीचे आती हैं और बीपीएल कार्ड धारक हैं, उन्हें ही योजना का लाभ मिलेगा।

महतारी वंदन योजना की नई लिस्ट हो गई जारी, यहां से लिस्ट में चेक करें अपना नाम

CG Mahtari Jatan Yojana के लिए जरुरी दस्तावेज

योजना का लाभ लेने हेतु श्रमिक महिलाओं को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वेरिफिकेशन के लिए मांगे गए निम्नलिखित दस्तावेजों को प्रस्तुत करना होगा –

  • महिला आवेदक का बीपीएल राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शिशु का जन्म प्रमाण पत्र
  • बच्चे के जन्म के 90 दिन के भीतर श्रमिक पंजीयन प्रमाण।
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो आदि।

महतारी जतन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आप नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करके महतारी जतन योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं, इसकी प्रक्रिया भी बहुत आसान है जो इस प्रकार है –

  • सबसे पहले आप योजना से संबंधित कार्यालय में विजिट कीजिए।
  • वहां जाने के बाद महतारी जतन योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करके आवेदन फार्म की मांग कीजिए।
  • आवेदन फार्म प्राप्त हो जाए तो इसे बिना किसी त्रुटि के सावधानी से भर लीजिए।
  • फिर इस फार्म के साथ जरूरी दस्तावेजों को अटैच करके कार्यालय में जमा कर दीजिए।
  • इसके उपरांत आपकी सभी दस्तावेजों की समीक्षा की जाएगी और अगर आप योजना के योग्य पाए जाते हैं तो आपका पंजीकरण योजना के तहत कर दिया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here